बंगाल में 41% वयस्कों को ही लगा कोरोना का पहला टीका

कोरोना टीकाकरण के मामले में पश्चिम बंगाल देश के सभी राज्यों में सबसे पीछे चल रहा है। अब तक राज्य में कुल वयस्क आबादी के 41 फीसदी लोगों को ही राज्य में कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगी है।

वहीं देश की बात करें तो यह आंकड़ा 54 फीसदी का है। इस तरह से पश्चिम बंगाल राष्ट्रीय औसत से 13 फीसदी पीछे चल रहा है।

केंद्र सरकार की ओर से गुरुवार को साझा किए डेटा में यह बात सामने आई है। भारत में 93.8 करोड़ वयस्क आबादी फिलहाल कोरोना टीका लगवाने की पात्र है।

इनमें से 54 फीसदी लोगों को 1 सितंबर तक वैक्सीन की कम से कम एक डोज दी जा चुकी है। 
  इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, सिक्किम और दादर एवं नागर हवेली में हर वयस्क को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है।

इसके अलावा उत्तराखंड में 81.19% और केरल में 80.14 फीसदी लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। गुजरात और मध्य प्रदेश भी इस मामले में बहुत पीछे नहीं हैं।

गुजरात में अब तक  71.85% लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगी है। इसके अलावा मध्य प्रदेश में 70.69% लोग पहला टीका लगवा चुके हैं।

लेकिन 7 करोड़ की आबादी वाला पश्चिम बंगाल इस रेस में काफी पीछे है और अब तक कुल 41.16% लोगों को ही पहला टीका लगा है। संख्या के लिहाज से देखें तो अब तक 3.03 करोड़ लोगों को पहला टीका लगा है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker