1 सितंबर से खुलेंगे 9वीं से 12वीं तक के स्कूल

दिल्ली में 1 सितंबर से स्कूल खुलेंगे। केजरीवाल सरकार ने कोरोना के कम होते मामलों के मद्देनजर स्कूलों को चरणबद्ध तरीके से फिर से खोलने का फैसला किया है।

पहले 1 सितंबर से 9वीं से 12वीं कक्षा तक के लिए स्कूल खुलेंगे। इसके बाद 8 सितंबर से छठी से 8वीं कक्षा के विद्यार्थियों को स्कूल बुलाया जाएगा।

 अभिभावकों की मंजूरी अनिवार्य होगी और बच्चों को स्कूल आने के लिए बाध्य नहीं किया जाएगा। स्कूल खोलने का निर्णय शुक्रवार को दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकण  (डीडीएमए) की बैठक में लिया गया।

इससे पहले दिल्ली सरकार की एक्सपर्ट कमिटी ने अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप थी। कमिटी ने सभी क्लास के लिए स्कूल खोलने की सिफारिश की थी।

कमेटी ने कहा था कि चरणबद्ध तरीके से स्कूलों को खोला जाना चाहिए।  दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा गठित विशेषज्ञों की एक समिति ने दिल्ली में चरणबद्ध तरीके से दिल्ली में सभी कक्षाओं के लिए स्कूलों को फिर से खोलने का सुझाव दिया।

समिति ने सुझाव दिया था कि इसे स्टेपवाइज किया जाना चाहिए, जिसमें पहले हायर क्लासेस और इसके बाद छोटी क्लासेस के छात्रों के लिए स्कूल फिर से खोले जाएं।

कोविड-19 संक्रमित मामलों की समीक्षा के बाद, प्राइमरी के छात्रों को स्कूल बुलाना चाहिए। पिछले साल मार्च में कोरोना के चलते राष्ट्रीय राजधानी में स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया गया था।

कई राज्यों ने पिछले साल अक्टूबर में स्कूलों को आंशिक रूप से फिर से खोलना शुरू कर दिया था, वहीं दिल्ली सरकार ने इस साल जनवरी में केवल 9वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए नियमित कक्षाओं की अनुमति दी थी।

लेकिन महामारी की दूसरी लहर के दौरान संक्रमण के मामलों में वृद्धि के बाद फिर से कक्षाओं को स्थगित कर दिया गया था।

Back to top button