10 माह के बेटे को पिता ने दस हजार में बेचा

सारण जिले के तरैया थाना क्षेत्र तरैया निवासी चंदन सिंह कुशवाहा ने अपने 10 माह के पुत्र को 10 हजार में बेचकर असम फरार हो गया। चंदन सिंह की पत्नी कुसुम देवी का पुत्र के लिए रो-रोकर बुरा हाल है। 

पीड़िता कुसुम देवी ने तरैया थाना पहुंची व थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह से पुत्र की बरामदगी की गुहार लगाई। महिला कुसुम देवी ने रोते हुए थानाध्यक्ष से अपनी आपबीती बताई। महिला ने बतायी कि वह असम की रहने वाली है।

चंदन ने असम में तीन वर्ष पूर्व उससे शादी किया था। पीड़िता महिला को एक डेढ़ वर्ष की पुत्री व एक 10 माह का पुत्र है। चंदन असम से उसे तरैया घर लेकर आया और यहां खुशहाल दांपत्य जीवन जीने लगे।

लेकिन अचानक चंदन ने अपने 10 माह के पुत्र को सीवान जिले के निवासी व तरैया-मसरख मोड़ स्थित वेल्डिंग दुकानदार से 10 हजार रुपये में बेंच कर असम फरार हो गया। 

इसकी भनक जब महिला कुसुम देवी को हुई तो उसका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। महिला ने आसपास के लोगों से रो रोकर गुहार लगाई। उसके बाद महिला तरैया थाना पहुंची और थानाध्यक्ष से गुहार लगाई।

थानाध्यक्ष ने त्वरित कारवाई करते हुए वेल्डिंग दुकानदार से दुधमुंहे बच्चे की बरामद कर महिला को सुपुर्द किया। महिला के पति फरार है उसपर भी कारवाई होगी।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker