जिला औद्योगिक विकास संगठन का किया गठन

बांदा,संवाददाता। जिले में पहली बार उद्योग विभाग में पंजीकृत कई ट्रेड के उद्यमियों ने जिला औद्योगिक विकास संगठन (डीआईडीओ, बांदा) का गठन किया गया। संगठन में सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, द्वारिका सोनी, राकेश साहू, मुदित अग्रवाल को संरक्षक और उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता को मुख्य संरक्षक बनाया गया।

प्रवक्ता निखिल सक्सेना ने बताया कि एक होटल में उद्यमियों की बैठक हुई। इसमें अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्त, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सईद अहमद, उपाध्यक्ष मनोज पुरवार, उत्कर्ष गुप्ता, विनोद कुमार गौड़, भुवन पांडेय, महामंत्री सर्वेश कुमार गुप्ता, वरिष्ठ मंत्री डॉ. सत्यनारायण तिवारी, मंत्री राजकुमार गुप्त, अशोक कुमार सिंह, राजकुमार वर्मा, बसंत गुप्त, कोषाध्यक्ष ध्रुव गुप्ता, नागेंद्र सिंह लाला, संगठन मंत्री रामराजा उपाध्याय, आलोक कुमार शिवहरे, प्रचार मंत्री लल्लूराम वर्मा, जितेंद्र गुप्ता, प्रचार मंत्री राजेश गुप्ता बनाए गए हैं।

बैठक में निर्णय लिया गया कि 18 अगस्त को भारत सरकार के लघु-मध्यम उद्योग राज्यमंत्री भानुप्रताप सिंह वर्मा के प्रथम बार आगमन पर स्वागत व ज्ञापन दिया जाएगा।

सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि संगठन के माध्यम से औद्योगिक विकास की बाधाओं को दूर किया जाएगा। संयोजक उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष कुमार गुप्त ने कहा कि मंगलवार को डीआईडीओ, बांदा का गठन किया गया है।

इसके बाद यूपी डीआईडीओ और यूपी यूवीएम से मान्यता दिलाते हुए इसकी पूरे जिले में शाखाएं खोलीं जाएंगी। जिलाध्यक्ष अशोक गुप्त ने कहा कि जिले के सभी छोटे-बड़े उद्यमियों को सदस्य बनाया जाएगा।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker