बीमार महिला से श्मशान घाट में किया रेप

बिहार के मोतिहारी जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। मुफस्सिल थाने के एक गांव में झाड़-फूंक के लिये महिला को श्मशान में बुलाकर ले गया। रात में उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला के विरोध करने पर भाग गया। आरोपित ने धमकी भी दी कि केस करने पर हत्या करवा देंगे। 

पीड़िता ने बताया है कि बीमारी ठीक करने के बहाने मुझे परिजनों के साथ श्मशान घाट बुलाया। सास-ससुर को अलग बैठा दिया और मुझे अंदर ले जाकर चावल का अक्षत छींटकर झाड़-फूंक का बहाना किया, फिर चाकू के बल पर दुष्कर्म किया किया।

एसएचओ विनय कुमार का कहना है कि एफआईआर दर्ज कर ली गयी है। महिला का कोर्ट में 164 का बयान कराया गया। कोर्ट के आदेश पर मेडिकल जांच करायी जायेगी। महिला बीमार चल रही थी। वह बार-बार बेहोश हो जाती थी। उसके घर से आरोपित इंदल सहनी गुजर रहा था तो बोला कि इसे भूत पकड़ लिया है। झाड़ फूंक करना होगा। उसके झांसे में घर वाले पड़ गये। 

Back to top button