सशक्त महिलाएं ही संगठन को मजबूत कर सकती है

उरई/जलौन,संवाददाता। जिला महिला कांग्रेस कमेटी की समीक्षा बैठक पार्टी के जिला कार्यालय में प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी बुंदेलखंड जोन की अध्यक्ष करिश्मा ठाकुर एवं उपाध्यक्षा प्रभा पाल ने की।

इस दौरान प्रदेश अध्यक्षा करिश्मा ठाकुर ने कहा कि महिलाएं अपने को कमजोर न समझे। महिलाओं को अब सशक्त होना होगा। कांग्रेस को बूथ स्तर पर मजबूत करना होगा।

उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड की महिलाओं के हक की लड़ाई में हमेशा आगे रहूंगी। जिलाध्यक्षा महिला कांग्रेस शकुंतला पटेल ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व द्वारा दी गई जिम्मेदारी का वह निष्ठा से निभाएंगी।

जनपद में महिला कांग्रेस कमेटी को मजबूत कर महिलाओं के हक के लिए संघर्ष करेंगी। इस दौरान मंजुलता यागिक, छाया पालीवाल, त्रिवेणी, सुनीता, अर्चना, असगरी बेगम आदि ने भी विचार रखे। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष अनुज मिश्रा, सेवादल जिलाध्यक्ष धीरेंद्र शुक्ला, दीपांशु समाधिया आदि मौजूद रहे।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker