सभी खिलाड़ी बनाए रखें मनोबल: धामी

 देहरादून।  उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने हाकी स्टार वंदना कटारिया (Hockey Star Vandana Katariya) से बात की। साथ ही शानदार प्रदर्शन के लिए वंदना और भारतीय महिला हाकी टीम को बधाई दी।

उन्होंने सभी खिलाड़ियों को मनोबल बनाए रखने को कहा। इससे पहले सीएम धामी ने वंदना कटारिया को 25 लाख रुपए दिए जाने की घोषणा की।

टोक्यो ओलिंपिक में हिस्सा लेने वाली भारतीय हाकी खिलाड़ी वंदना कटारिया पर पूरे देश के साथ ही उत्तराखंड को भी गर्व है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी वंदना की तारीफ की। उन्होंने कहा कि वंदना कटारिया के शानदार प्रदर्शन से देश का मान-सम्मान बढ़ा है।

मुख्यमंत्री ने वंदना को टोक्यो से वापस आते ही मुख्यमंत्री आवास में मुलाकात को आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने कहा की खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य में नई खेल नीति बनाई जा रही है, जिसमें विभिन्न खेलों में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को हर संभव सुविधा दी जाएगी।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker