असम.मिजोरम सीमा पर दोनों राज्‍यों के मुख्‍यमंत्री ट्विटर पर भिड़े

आइजोल/हैलाकांडी। असम-मिजोरम सीमा पर सोमवार को फि‍र हिंसा भड़क गई। सीमा पर (Assam-Mizoram border) झड़प और वाहनों पर हमला किए जाने की भी खबरें हैं। दोनों ही राज्‍यों के मुख्‍यमंत्रियों ने इस मसले पर ट्वीट करके केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से हस्‍तक्षेप करने की मांग की है।

इस घटना का एक वीडियो सामने आया है जिसमें लोग लाठियां लिए नजर आ रहे हैं। हालिया तनाव ने दशकों पहले से चले आ रहे विवाद को हवा दे दी है। इसको लेकर सियासत गर्म हो गई है।

मिजोरम के मुख्‍यमंत्री जोरामथांगा ने मामले में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हस्‍तक्षेप करने की मांग की है। उन्‍होंने ट्वीट कर कहा कि इसे तुरंत ही रोका जाना चाहिए। एक अन्‍य ट्वीट में उन्‍होंने लिखा- चाहर के रास्‍ते मिजोरम लौटते वक्‍त निर्दोष दंपति पर गुंडों ने हमला बोल दिया और उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ की।

Back to top button