भाजपा महिला मोर्चा में कार्यकारणी सदस्य बनाएं जाने पर मीना यादव का हुआ स्वागत

 भरुआ सुमेरपुर। कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के भाजपा महिला मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष उर्विजा दीक्षित ने कस्बे की पूर्व भाजपा महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष मीना यादव को क्षेत्रीय संगठन में कार्यकारिणी सदस्य नामित किया है।
क्षेत्रीय संगठन में कार्यकारिणी सदस्य बनाए जाने पर कस्बे की भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं से भव्य स्वागत करके मिष्ठान वितरित किया।
इस मौके पर उषा सिंह, गीता वर्मा, पुष्पा धुरिया, आशा सविता, लक्ष्मी वर्मा, रामबाई वर्मा, श्यामबाई वर्मा, तुलसा वर्मा, सुनीता वर्मा,कुंजा वर्मा, रामदुलारी वर्मा, सुनीता देवी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker