कैंटर और कार की टक्‍कर में पांच लोगों की मौत

मुरादाबाद। मंडल के रामपुर में लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर कार और कैंटर की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला घायल हो गई, जिसका जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। हादसा दोपहर एक बजे सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में बाइपास पर हुआ।

जानकारी मिलने पर थाना पुलिस के साथ ही पुलिस अधीक्षक शगुन गौतम भी मौके पर पहुंच गए।  एसपी ने बताया कि इको कार और कैंटर में आमने सामने से टक्कर हुई, जिसमें चार पुरुष और एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल है।

सभी लोग नोएडा के रहने वाले हैं जो शादी समारोह में शामिल होने के लिए बिहार गए थे। वहां से लौट रहे थे, इनके स्वजनों को सूचना दे दी गई है। उनके यहां पहुंचने पर ही इनके बारे में पूरी जानकारी हो सकेगी। वहीं हादसे के बाद कैंटर चालक फरार हो गया।

हादसे के बाद से पर‍िवार के लोगों में कोहराम मच गया है। जैसे ही उन्‍हें इस भीषण हादसे की जानकारी हुई वे बदहवास हो गए। सूचना के तत्‍काल बाद वे रवाना हो गए। टक्‍कर इतनी जोरदार थी क‍ि कार के परखच्‍चे उड़ गए।

हादसा कैसे और क‍िन हालात में हुआ पुलिस इसकी जानकारी जुटा रही है। हालांक‍ि अभी तक की जांच में पुलिस को कुछ ज्‍यादा जानकारी नहीं म‍िल पाई है। हादसे की सूचना म‍िलते ही पुलिस और प्रशासनिक महकमा अलर्ट हो गया। कुछ ही देर में घटनास्‍थल पर पहुंच गए।

कैंटर की टक्‍कर से कार का अगला ह‍िस्‍सा पूरी तरह से चकनाचूर हो गया था। ऐसे में शवों को न‍िकालने में भी पुलिस को कड़ी मशक्‍कत करनी पड़ी। दरवाजों को क‍िसी तरह खोलकर शव न‍िकाले जा सके। हादसे में एक साथ इतने लोगों की मौत ने आम जन को भी झकझोर कर रख द‍िया है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker