चचेरे देवर संग करा दी दुल्हन की शादी

बिहार में दूल्हा बना एक युवक अपनी दुल्हन को लेने के लिए गाजे-बाजे के साथ लड़की पक्ष के द्वार पर पहुंचा था। लड़की पक्ष के लोगों ने भी बारात का जोरदार स्वागत किया।

बारातियों की भी आवभगत की गई। शादी की रस्मों के बीच बारातियों और जनातियों के बीच कुछ ऐसा हुआ कि दूल्हे की जगह मंडप में उसके चचेरे भाई को बैठा दिया गया। दुल्हन की शादी उसके देवर के साथ करानी पड़ गई। मामला बिहार के माधेपुरा का है। सदर थाना क्षेत्र के सुखासन पंचायत के वार्ड-1 में दूल्हा बारात लेकर आया था। शादी समारोह में वरमाला की रस्म भी की गई।

इसके बाद दूल्हा अपने कुछ साथियों के साथ फरार हो गया। दूल्हे की काफी खोजबीन की गई लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चला। दूल्हे के गायब होने की खबर से लड़की वालों में आक्रोश फैल गया। इसके बाद बारातियों को बंधक बना लिया गया। इतना ही नहीं लड़की वालों ने बारातियों की पिटाई भी की।

बारात में बवाल की सूचना पर मुखिया और जनप्रतिनिधि दी गई। इसके सूचना पुलिस तक पहुंच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने वर और वधु पक्ष से बात की। दोनों पक्षों को शादी के लिए किसी तरह राजी किया।

बातचीत के दौरान दूल्हे की जगह उसके चचेरे भाई से दुल्हन की शादी कराने के लिए तैयार किया गया। फिर से विधि-विधान से कार्यक्रम शुरू हुए। ग्रामीणों की मौजूदगी और पुलिस अफसरों के संरक्षण में लड़के के चचेरे भाई दिलखुश कुमार से दुल्हन की शादी करा दी गई। गांव वालों ने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker