भारत की बेटी शिरीषा ने रचा इतिहास

वर्जिन गैलेक्टिक स्पेसशिप ने शाम अंतरिक्ष की दुनिया में कदम रख दिया। इसके साथ ही वर्जिन गैलेक्टिक के मालिक निजी स्पेसशिप से अंतरिक्ष की यात्रा करने वाले पहले बिजनेसमैन बन गए। उनके साथ इस स्पेसशिप में भारतीय मूल की शिरीषा बंदला के अलावा चार अन्य लोग भी हैं।

अंतरिक्ष में पहुंचने के बाद रिचर्ड ब्रैनसन ने अपना अनुभव पूरी दुनिया के साथ साझा किया और इसे पूरी उम्र न भूलने वाला अनुभव बताया।  साथ ही उन्होंने वर्जिन गैलेक्टिक टीम की तारीफ करते हुए कहा कि यह टीम के 17 साल की मेहनत का परिणाम है।

स्पेसशिप के उड़ान भरने से लेकर वापस लौटने में कुल करीब एक घंटे का समय लगा। वहीं ब्रेनसन और उनके साथियों ने करीब पांच मिनट तक रुककर भारहीनता का अनुभव किया। इसके बाद स्पेसशिप वापस अपने बेस पर लौट आया।

Back to top button