राष्ट्रपति ने 8 राज्यों में नियुक्त किए नए राज्यपाल , जानिये किसे मिली कहा की कमान

दिल्ली: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद  ने मध्य प्रदेश और कर्नाटक समेत 8 राज्यों में नए राज्यपालों को नियुक्त किया है। इसके तहत थावरचंद गहलोत  को कर्नाटक का राज्यपाल (Governor of Karnataka) बनाया गया है, जबकि हरि बाबू कंभमपति को मिजोरम का राज्यपाल, मंगूभाई छगनभाई पटेल को मध्य प्रदेश का राज्यपाल और राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

मिजोरम के राज्यपाल पीएस श्रीधरन पिल्लई को गोवा का राज्यपाल बनाया गया है, जबकि हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य को त्रिपुरा के राज्यपाल, त्रिपुरा के राज्यपाल रमेश बैस को झारखंड के राज्यपाल और हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को हरियाणा के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया है।

Back to top button