पूरा देश गर्मी से हाल-बेहाल: यूपी में सबसे गर्म आगरा, जानिए किस जिले में रहा कितना तापमान

लखनऊ : बुधवार दोपहर में आगरा का अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। तापमान के इस स्तर के कारण ताजनगरी यूपी में सबसे गर्म रही। दूसरा स्थान भी ब्रज के ही जनपद अलीगढ़ का रहा। यहां बुधवार दोपहर का अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को सबसे गर्म रहने वाले झांसी तीसरे नंबर पर रहा। यहां अधिकतम तापमान 43.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार तापमान का यह स्तर सामान्य परिस्थितियों से छह डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। इस समय तक आगरा में मानसून की सक्रियता हो जाती रही है।

दोपहर में उमस भरी गर्मी से परेशान चल रहे लोगों के लिए रात को सुकून भरी नींद मुश्किल हो चुकी है। मंगलवार-बुधवार की रात को न्यूनतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सामान्य अवस्था में इससे तीन डिग्री सेल्सियस कम तापमान रहता है। कोरोना से जूझ रहे लोगों के लिए लगातार बढ़ता तापमान मुश्किल बन रहा है।  वातावरण में नमी की स्थिति में भी बदलाव हो रहा है। एक सप्ताह पहले तक सुबह के समय सापेक्षिक आर्द्रता 80 से ऊपर है। बुधवार को इसका स्तर 54 पर आ गया। शाम साढ़े पांच बजे सापेक्षिक आर्द्रता में और भी गिरावट दर्ज हुई। इसका स्तर 31 तक आ गया। मौसम के मौजूदा स्तर को देखते हुए लोगों को सजग रहने की हिदायत दी जा रही है।

 

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker