प्रेमी एक तो प्रेमिका दो बच्चों को छोड़कर घर से भागी, पुलिस ने पकड़ा

बिहार का एक प्रेमी युगल एक-दूसरे में इस कदर खो गया कि अपने प्यार के आगे दोनों ने परिवार की भी परवाह नहीं की। दोनों शादीशुदा थे और दोनों के बच्चे भी थे। खुद के प्यार की पींगे बढ़ा रहे प्रेमी युगलों ने अपने बच्चों तक को छोड़ दिया।

प्रेमी एक बेटा तो प्रेमिका दो बच्चों को छोड़कर घर भाग गए। दोनों ने अपने हाथों ही खुद का परिवार उजाड़ दिया। इसके बाद दोनों भागकर पटना पहुंच गए। यहां एक फ्लैट में रह रहे थे। इधर लड़की के घर वालों ने पुलिस को मामले की सूचना दी तो पुलिस ने दोनों की खोजबीन शुरू कर दी। छानबीन के दौरान पुलिस ने दोनों को एक फ्लैट से पकड़ लिया।

मामला पटना शहर का बताया जा रहा है। विभूतिपुर की रहने वाली 28 साल की एक महिला को दीघा हाट के अखाड़ा गली के रहने वाले 32 साल के शंभू नाम युवक के से प्यार हो गया। दोनों शादी-शुदा थे। दोनों की पहचान फेसबुक पर हुई थी।

कुछ दिनों तक चली बातचीत के बाद दोनों में प्यार हो गया। इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे के साथ जिंदगी बिताने की ठानी। प्रेमी का एक बेटा था तो प्रेमिका के भी दो बच्चे थे। मोहब्बत में पड़े प्रेमी युगल को परिवार की तनिक भी फिक्र नहीं थी। दोनों ने घर से भागने का प्लान बनाया।

इस दौरान शंभू प्रेमिका के मायके विभूतिपुर पहुंचा और वहां से महिला के साथ भाग निकला। इसके बाद लड़की के परिजनों ने विभूतिपुर थाने जाकर अपहरण का केस दर्ज करा दिया। अपहरण का मामला देखते हुए पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि दोनों पाटलिपुत्र इलाके में बने एक फ्लैट में रह रहे हैं। पुलिस ने बताया कि पाटलिपुत्र थाना की मदद से इंदपुरी रोड नंबर दो पर छापेमारी के दौरान दोनों प्रेमी जोड़े को पकड़ लिया गया है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker