सोरो को उम्रकैद की सजा

अबीदजन: आइवरी कोस्ट में पूर्व प्रधान मंत्री गिलौम सोरो को अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। उनपर पूर्व राष्ट्रपति अलासेन औतारा के खिलाफ तख्तापलट की साजिश रचने के आरोप थे।

हालांकि, अदालत की कार्यवाही के दौरान सोरो ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को गलत बताया था। साथ ही उन्होंने कहा था कि, उनपर लगे आरोप राजनीति से प्रेरित हैं। सोरो पर सार्वजनिक धन की चोरी करने का भी आरोप लगाया गया था, जिसके लिए उन्हें दोषी ठहराते हुए, पिछले साल 20 साल जेल की सजा सुनाई गई थी।

साथ ही तख्तापलट की साजिश में भाग लेने के लिए सोरो के कई करीबी सहयोगियों को भी 20 साल की जेल की सजा सुनाई गई है। इसके बाद उनकी राजनीतिक पार्टी को भी भंग कर दिया गया। साथ ही सोरो और उनके सहयोगियों द्वारा अर्जित की गई संपत्ति और किसी भी हथियार को जब्त करने का आदेश दिए गए हैं।

वहीं, संयुक्त राष्ट्र के जांचकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि सोरो ने 2010-2011 के गृहयुद्ध और उसके बाद के सैकड़ों टन हथियारों का इस्तेमाल किया। लेकिन सोरो ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को जड़ से खारिज किया है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker