सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट जारी

सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आज भी देखने को मिली। कल शाम के मुकाबले 24 कैरेट गोल्ड आज 87 रुपये सस्ता हो गया है। वहीं, चांदी मंगलवार के मुकाबले 274 टूटी। दोपहर को जारी किए भाव के अनुसार आज 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 47,225 रुपये प्रति दस ग्राम है। वहीं, कल शाम को यह 47,312 रुपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ था।

बता दें कि IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य है, हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए रेट में जीएसटी (GST) शामिल नहीं किया गया है। सोना खरीदते-बेचते समय आप IBJA के रेट का हवाला दे सकते हैं।

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक ibja देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। सोने-चांदी का करेंट रेट या यूं कहें हाजिर भाव अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में थोड़ा अंतर होता है।

Back to top button