देश के कई राज्यों में फिर से आगे बढ़ा लॉकडाउन

नयी दिल्ली: कोरोना की दूसरी लहर की थमती रफ्तार के बीच एक बार फिर देश के विभिन्न हिस्सों में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ज्यादातर हिस्सों में पाबंदियां खत्म कर दी गई हैं। लेकिन अभी भी कुछ राज्यों में संक्रमण को देखते हुए लॉकडाउन की पाबंदियां बढ़ा दी गई हैं। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड समेत 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में केस हो गए हैं। लेकिन केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, बंगाल, असम और ओडिशा और नॉर्थ-ईस्ट में मामले अभी भी सामने आ रहे हैं। ऐसे में कुछ राज्य लॉकडाउन बढ़ा रहे हैं तो अधिकतर राज्यों में पाबंदियों में छूट दी जा रही है।

नगालैंड

नगालैंड में लॉकडाउन की पाबंदियों को आगे बढ़ाने का फैसला किया गया है। नागालैंड सरकार ने आज(19 जून) से शाम 4 बजे से सुबह 5 बजे तक व्यक्तियों और वाहनों की आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया। केवल विशेष कारणों/उद्देश्यों को छोड़कर और उन लोगों के लिए मौजूदा लॉकडाउन में आवाजाही की छूट रहेगी जिनके पास परमिट है।

झारखंड में आज से 38 घंटे का लॉकडाउन

झारखंड में आज (19 जून) शाम चार बजे से सोमवार (21 जून) की सुबह छह बजे तक यानी 38 घंटे का पूर्ण लॉकडाउन शुरू हो जाएगा। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए सरकार के निर्देश का सख्ती से अनुपालन कराया जाएगा। यह लगातार दूसरा सप्ताह है जब 38 घंटे का पूर्ण लॉकडाउन फिर से लगने जा रहा है।

तेलंगाना में लॉकडाउन पर बैठक

तेलंगाना मंत्रिमंडल की आज बैठक होने वाली है, जिसमें प्रमुख मुद्दों पर चर्चा होगी। जिसमें COVID-19 लॉकडाउन शामिल है। राज्य में जारी लॉकडाउन शनिवार को खत्म हो रहा है। वर्तमान में सरकार ने लॉकडाउन के दौरान सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे के बीच छूट दी है और लोगों को अपने कार्यालयों से घर पहुंचने के लिए शाम 6 बजे तक अतिरिक्त एक घंटे का समय दिया है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker