जिम कार्बेट पार्क के इस जोन में होगा रात्रि विश्राम

कॉर्बेट पार्क से सटे रामनगर तराई पश्चिम वन प्रभाग में रात्रि विश्राम होगा। विभाग की ओर से इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके अलावा फाटो रेंज में डे विजिट के लिए पूरी तरह से तैयार है। वन विभाग इस रेंज में नाइट स्टे की व्यवस्था कर रहा है।

रेंज में गेस्ट हाउस बनाने की प्रक्रिया चल रही है। रात्रि विश्राम की व्यवस्था होने से तराई पश्चिम वन प्रभाग में भी काफी संख्या में पर्यटक सैर पर आएंगे। कॉर्बेट से सटे तराई पश्चिम वन प्रभाग में शासन ने डे विजिट की अनुमति दी है।

इससे वन विभाग फाटो में पूरी तरह से डे विजिट की तैयारियां कर रहा है। 19 किलो मीटर जंगल सफारी व वापसी भी 19 किलो मीटर रखा गया है।

अब शासन के निर्देश मिलने के बाद विभाग रात्रि विश्राम की व्यवस्था भी करने में जुटा है। फाटो रेंज में ही रात्रि विश्राम की व्यवस्था की जानी है। डीएफओ बलवंत शाही ने बताया कि फाटो रेंज में रात्रि विश्राम को लेकर गेस्ट हाउस आदि चिह्नित किए जा रहे हैं।

डे विजिट 15 अक्टूबर से शुरू करने को लेकर तैयारियां हैं। सबकुछ ठीक रहा तो 15 अक्टूबर से यह व्यवस्था शुरू हो जाएगी। वहीं पर्यटन गतिविधियां बढ़ने से लोगों को रोजगार मिलेगा। लोग वन्यजीवों के बारे में जान पाएंगे।

रोजगार भी बढ़ेगा तराई पश्चिम वन प्रभाग में फाटो रेंज खुलने से कई लोगों को रोजगार मिलेगा। 30 जिप्सियां शुरू तो 30 जिप्सियां शाम की पालियों में जाएगी। इसके अलावा नेचर गाइड आदि भी भर्ती की जाएंगी।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker