महिला को प्रताड़ित करने के जुर्म में बंगाल पुलिस ने 6 को किया अरेस्ट

जलपाईगुड़ी, पश्चिम बंगाल में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। अलीपुरद्वार के कुमारग्रामद्वार के एक गांव में विवाहेतर संबंध रखने के आरोप में एक आदिवासी महिला की पिटाई की गई।

पीटने के बाद महिला के कपड़े उतारे गए और फिर पूरे गांव में परेड कराई गई। घटना का एक वीडियो रविवार को वायरल हो गया। जिसके बाद पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोप है कि पश्चिम चेंगमारी गांव के तीन बच्चों की मां छह महीने से एक अन्य व्यक्ति के साथ रह रही थी। उसका पति उसे वापस ले आया, लेकिन ग्रामीणों ने गुरुवार को उनके घर पर छापा मारा, उसे बाहर खींच लिया और एक कंगारू अदालत बुलाई गई। कंगारू अदालत ने महिला को बेइज्जत करने का फरमान सुनाया।

महिला की गांव के लोगों ने जमकर पिटाई की। पीटने के बाद उसे निर्वस्त्र करके परेड कराई गई। इस घटना के बाद महिला लापता हो गई। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच करते हुए महिला को उसकी मां के घर से बरामद किया। इन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

एसपी भोलानाथ पांडेय ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों को 12 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। आगे की जांच चल रही है। मामले में कुछ और आरोपी हैं जिनकी तलाश में छापेमारी की जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker