उत्तर भारत में बदला मौसम का मिजाज

नई दिल्ली। उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में मौसम का मिजाज बदला है। दिल्ली-एनसीआर में हुई बारिश से उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के मुताबिक आज भी दिल्ली में गरज के साथ बारिश  का अनुमान जताया है।

मौसम विभाग के अनुसार बिहार के ऊपर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। जबकि उत्तर पूर्व मध्य प्रदेश तक एक निम्न स्तर की ट्रफ रेखा बनी हुई है। इसके कारण उत्‍तर प्रदेश के कई इलाकों में तेज हवाएं चलने और बारिश होने का अनुमान है।

वहीं स्काईमेट वेदर के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान, पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम, मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों, केरल और तटीय कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।

ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, मराठवाड़ा और विदर्भ के कुछ हिस्सों में एक या दो तेज बारिश के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज और धूल भरी आंधी चल सकती है।

आंतरिक तमिलनाडु, आंतरिक कर्नाटक, पश्चिमी हिमालय और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मध्य प्रदेश में हल्की बारिश हो सकती है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker