मासूम की जान बचाने के लिए पति विराट संग आगे आईं अनुष्का शर्मा

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी नेक काम की वजह से वाहवाही लूट रही हैं। जी हां! अनुष्का, अपने पति और इंडियन क्रिकेट टीम के कप्टान विराट कोहली संग मिलकर एक बच्चे के लिए 16 करोड़ रुपये का इंजेक्शन व्यवस्था कर उनकी जान बचाने में मदद की। इस बात की जानकारी बच्चे के पैरेंट्स ने ट्वीट करते हुए दी है।

बच्चे के पैरेंट्स ने अपने ट्विटर पोस्ट में मदद के लिए अनुष्का और विराट के प्रति आभार जताया है। यह ट्वीट खूब वायरल हो रहा है। लोग अनुष्का-विराट की तारीफ करते हुए ट्वीट कर रहे हैं।

अनुष्का-विराट ने जिस बच्चे की मदद की है, उसका नाम अयांश गुप्ता है, जिसे एसएमए (स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी) नाम की दुर्लभ बीमारी थी। यह एक वंशानुगत रोग है, जिसके इलाज के लिए जोलगेनेस्मा इंजेक्शन की जरूरत होती है। रिपोर्ट की मानें तो यह दूनिया की सबसे कीमत इंजेक्शन में से एक है। इसकी कीमत 16 करोड़ रुपये बताई गई है।

Back to top button