ग्रामीणों ने प्रेमी जोड़े को बनाया बंधक, पेड़ से बांधकर बाल काटे

समस्तीपुर, बिहार के समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के सोहमा गांव में एक प्रेमी जोड़े के साथ कुछ लोगों की तालीबानी सजा का वीडियो सोशल मीडिया में दिनभर वायरल रहा।

वायरल वीडियो में एक महिला को पकड़कर रखने और एक युवक के बाल काटते हुए दिखाई दे रहा है। इस वीडियो में कुछ महिलाएं और पुरुष तमाशबीन के रूप में भी नजर आ रहे हैं।

चर्चा के मुताबिक यह वीडियो सोहमा गांव का है। ग्रामीणों में चर्चा के मुताबिक सोहमा गांव की एक शादीशुदा महिला अपने प्रेमी युवक के साथ भाग रही थी।

जिसे ग्रामीणों ने पकड़ा था। बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह विवाहिता अपने प्रेमी के साथ बाइक से घर से भाग निकली। इसकी भनक लगने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। उसी क्रम में जगमोहरा पेट्रोल पंप के पास दोनों को पकड़ा गया।

इसके बाद उन्हें सोहमा गांव लाकर एक पेड़ में बांधा गया फिर लड़के के बाल काटकर चूना लगाया गया।

जब इसकी जानकारी गांव के कुछ सामाजिक लोगों को हुई तो वे पहुंचे और दोनों को स्थानीय सरपंच सुनीता देवी के आवास पर ले गए। इसके बाद दोनों के परिजनों को मामले की जानकारी दी गई। कुछ लोगों को कहना था कि लड़की की शादी तकरीबन दो वर्ष पूर्व हुई थी।

इससे पूर्व भी लड़की एवं उसके प्रेमी को लेकर गांव में पंचायत हुई थी। जिसमें लड़के को लड़की से दूर रहने की हिदायत दी गयी थी। समाचार लिखे जाने तक लड़की-लड़का सरपंच के यहां रुके हुए थे।

Back to top button