पिकनिक मनाने गई नाबालिग लड़की से गैंगरेप

इंदौर, शहर में दुष्कर्म की घटनाएं लगातार सामने आ रही है। उसी कड़ी एक बार फिर एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां अपने ही चार दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गई एक नाबालिग लड़की के साथ रेप हुआ है। साथ गए चार युवकों ने ही युवती को पहले नशा कराया और रेप किया।

दरअसल, इंदौर के सदर बाजार थाना क्षेत्र में रहने वाली एक नाबालिग युवती अपने चार साथी दोस्तों के साथ शनिवार की दोपहर पिकनिक मनाने चोरल के जंगल में गई थी। वहां चारों युवकों ने अकेलेपन का फायदा उठाकर पहले युवती को नशा करवाया।

उसके बाद दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। जब युवती अपने घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसके साथी दोस्तों से संपर्क किया।

उनलोगों सिमरोल की जंगल तरफ युवती का होना बताया। परिजन भी देर रात तक पहुंचे और अपने साथ युवती को लेकर इंदौर आए। वह काफी नशे में थी।

इस कारण से पुलिस को कुछ नहीं बता पाई। वहीं, पीड़िता को आरोपियों ने डरा धमकाया था कि वो रिपोर्ट नहीं करें, लेकिन आज रविवार रात को युवती ने अपने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर सभी आरोपियों खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।

Back to top button