घरेलू एलपीजी सिलेंडर आज सस्ता हुआ या महंगा , जानिए रेट

नई दिल्ली: बिना सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी (LPG) सिलेंडर के दाम में आज यानी 1 मई को अभी कोई बदलाव नहीं किया गया है। पिछले महिने एलपीजी सिलेंडर के दाम में 10 रुपये की कटौती की थी। आज अभी दिल्ली में LPG सिलेंडर का दाम 809 रुपये है।  मौजूदा समय में दिल्ली में LPG सिलेंडर के दाम 809 रुपये हैं। दिल्ली में इस साल जनवरी में LPG सिलेंडर का दाम 694 रुपये था, जिसे फरवरी में बढ़ाकर 719 रुपये प्रति सिलेंडर किया गया।

15 फरवरी को दाम बढ़ाकर 769 रुपये कर दिए गए। इसके बाद 25 फरवरी को एलपीजी सिलेंडर के दाम 794 रुपये कर दिए गए। मार्च में LPG सिलेंडर के प्राइस को 819 रुपये कर दिया गया।

 

Back to top button