हैवानियत: रेप के बाद गला काटकर हत्‍या

उत्‍तर प्रदेश के गाजीपुर में एक महिला के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है। महिला के साथ दुष्‍कर्म के बाद दरिंदे ने चापड़ से गला काटकर उसकी हत्‍या कर दी। जिले के नोनहरा थाना क्षेत्र में गेहूं के खेत में महिला का शव निर्वस्त्र हालत में मिला।

महिला की हत्‍या चापड़ से गला काटकर की गई है। उसके शरीर पर चोट के कई निशान हैं। महिला के परिवारवालों के मुताबिक वह रात को घर में सोई थी। सुबह वह खेत तक कैसे पहुंची इस बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं है।

वारदात के बाद घटनास्‍थल पर पहुंचे एसपी और एसपीआरए ने घटनास्‍थल का जायजा लिया। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। हालांकि हत्‍या के कारणों और आरोपियों के बारे में अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।

Back to top button