NIA कोर्ट में पेश हुए सचिन वाझे , हिरासत बढ़ी

मुंबई : देश के मशहूर उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के बाहर विस्फोटकों से भरी स्कॉर्फियो प्लांट करने में भुमिका निभाने का आरोप झेल रहे मुंबई पुलिस के निलंबित अधिकारी सचिन वाझे की आज एनआईए की अदालत में पेशी हुई। कोर्ट ने सात अप्रैत के लिए उसकी हिरासत बढ़ा दी है। आपको बता दें कि वाझे मनसुख हिरेन की मौत के मामले में भी आरोपी हैं। विशेष एनआईए अदालत ने सचिन वाझे के भाई सुधराम को कोर्ट रूम में उससे पांच मिनट के लिए मिलने और कपड़े देने की इजाजत दी है।

मुंबई की एनआईए अदालत ने एजेंसी को यह भी निर्देश दिया कि वह वाजे के स्वास्थ्य पर एक विस्तृत रिपोर्ट स्वास्थ्य स्थिति और बीमारियों के विवरण के साथ दे। कोर्ट ने यह रिपोर्ट 7 अप्रैल को पेश करने का आदेश दिया है।

Back to top button