देवरिया में रेलकर्मी ने लड़की के साथ किया दुष्कर्म

लखनऊ : भटनी जंक्शन के रेलवे विश्राम गृह में रेलकर्मी ने एक लड़की का रेप कर दिया। घटना के बाद आरोपी ने लड़की का हाथ-पैर बांधकर झाड़ियों में फेंक दिया। अचेतावस्था में मिली लड़की को देखकर पूरा परिवार अवाक रह गया। मामले में पुलिस ने किशोरी की मां की तहरीर पर रेलकर्मी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट व दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

भटनी जंक्शन के दक्षिणी रेलवे कॉलोनी में आजमगढ़ जिले की एक चतुर्थ श्रेणी महिला रेलकर्मी अपने परिवार के साथ रहती है। उसके पास रेलवे विश्राम गृह की चाभियां भी रहती हैं। महिला रेलकर्मी के अनुसार एईएन गोरखपुर का ट्रॉली मैन संतोष कुमार यादव शनिवार की रात विश्रामगृह की चाभी लेकर वहां आराम करने चला गया।

आरोप है कि देर रात को ट्रॉली मैन ने उसकी नाबालिग बेटी के मोबाइल पर कॉल कर उससे पानी मांगा तथा उसके वहां पहुंचने पर उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। बेटी को रात करीब एक बजे बिस्तर पर न पाकर महिला रेलकर्मी उसे ढूंढने निकल गई। जब किशोरी कहीं नहीं मिली तो उसने जीआरपी के साथ ही भटनी थाने पर बेटी के गायब होने की जानकारी दी। आरोप है कि उसकी किसी ने नहीं सुनी तथा उसे सुबह आने का हवाला देकर थाने से भगा दिया गया। उसकी बेटी रविवार की सुबह दक्षिणी रेलवे कॉलोनी के पीछे अचेताअवस्था में झाड़ियों में मिली। उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे। सूचना पर पहुंची भटनी पुलिस ने महिला रेलकर्मी की तहरीर पर आरोपी ट्रॉली मैन संतोष कुमार यादव के खिलाफ पॉक्सो एक्ट व दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker