बनाते थे लड़कियों के अश्लील वीडियो, 3 गिरफ्तार

मुंबई में एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। जहां, लड़कियों के सार्वजनिक जगहों पर गलत तरीके छूने और फिर उसका वीडियो बनाकर यूट्यूब चैनल पर अपलोड करन उससे पैसा कमाने का मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में शिकायत मिलने के बाद मुंबई पुलिस की साइबर क्राइम ने एक केस दर्ज किया था।

घटना के बारे में जानकारी देते हुए मुंबई पुलिस ने कहा कि वो इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये सार्वजनिक स्थानों पर लड़कियों के गलत तरीके से छूने और फिर उसका वीडियो सोशल मीडिया पर अपलेड करते थे। यहां नहीं मुंबई पुलिस ने दावा किया है कि ये वीडियो में अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते थे और उससे इन लोगों ने लगभग 2 करोड़ रुपए भी कमाए थे।

मुंबई पुलिस ने घटना के संबंध में मीडिया से बात करते हुए कहा कि ये लड़के कुछ लड़कियों को प्रैंक करने के लिए बुलाते थे। फिर 5 से 10 मिनट तक का वीडियो बनाते थे और फिर से उसे यूट्यूब चैनल पर अपलोड कर देते थे। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है ताकि इसमें शामिल और आरोपियों का भी पता चल सके।

Back to top button