पुडिचेरी में लगा राष्ट्रपति शासन

नई दिल्ली: पुडुचेरी में नारायणसामी की सरकार गिरने के तीन दिन बाद राष्ट्रपति शासन लग गया है। मुख्यमंत्री नारायणसामी 22 फरवरी को हुए फ्लोर टेस्ट में बहुमत साबित नहीं कर पाए थे। इसके बाद उन्होंने उप-राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन को इस्तीफा सौंप दिया था। पुडुचेरी में 20 साल बाद राष्ट्रपति शासन लगा है। इससे पहले यहां 4 मार्च 1991 से 3 जुलाई 1991 तक 121 दिनों के लिए राष्ट्रपति शासन लगा था।

आजादी के बाद से देश में अब तक 132 बार राष्ट्रपति शासन लगाया जा चुका है। इंदिरा गांधी के प्रधानमंत्री रहते सबसे ज्यादा 51 बार राष्ट्रपति शासन लगा था। नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री रहते अब तक 10वीं बार राष्ट्रपति शासन लग चुका है। वहीं, रामनाथ कोविंद चौथी बार राष्ट्रपति शासन लागू कर चुके हैं।

किसी राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की व्याख्या संविधान के आर्टिकल-356 में की गई है। संविधान लागू होने के बाद पंजाब पहला राज्य था, जहां राष्ट्रपति शासन लगाया गया था। कांग्रेस में फूट की वजह से यहां 20 जून 1951 से 17 अप्रैल 1952 के बीच राष्ट्रपति शासन लगाया गया। उस वक्त जवाहर लाल नेहरू प्रधानमंत्री थे। जवाहर लाल नेहरू के प्रधानमंत्री रहते 7 बार राष्ट्रपति शासन लगा। 1964 में जवाहर लाल नेहरू के निधन के बाद लाल बहादुर शास्त्री प्रधानमंत्री बने। उनकी सरकार में सिर्फ केरल में ही राष्ट्रपति शासन लगा था, वो भी इसलिए क्योंकि वहां चुनाव में कोई भी पार्टी बहुमत हासिल नहीं कर सकी थी।

 

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker