फ़िरोज़ाबाद में प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी की हत्या
लखनऊ : यूपी के फिरोजाबाद में थाना रसूलपुर क्षेत्र में प्रेमिका से मिलने गए युवक की पीट पीट कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले में 4 लोगों को हिरासत में ले लिया है। प्रेम नगर निवासी पवन पुत्र किताब सिंह पेंटिंग का कार्य करता था। उसका शांति नगर निवासी एक युवती के साथ प्रेम संबंध थे। बताया जाता है उसे लड़की ने उसे फोन कर घर पर बुलाया था।
देर रात वह लड़की के घर पर पहुंच गया। उसको घर में जाते लड़की के परिजनों में देख लिया। उन लोगों ने युवक को पकड़ लिया।
उन लोगों ने युवक को लाठी-डंडों से जमकर पीटा। मारपीट के बाद अचेत हो गया। उसके बाल भी कटवा दिए। उसको काफी प्रताड़ित किया गया। युवक की तबीयत बिगड़ते ही हमलावर घबरा गए।
वह काफी लोग एकत्रित हो गए। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया गया है। घटना का पता चलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस ने मामले में चार लोगों को हिरासत में ले लिया। लड़की के परिवारी जनों की तहरीर पर मुकदमा लिखा गया है। एसएसपी अजय कुमार ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी की।





