बड़ी ताकत होती है सकारात्मक भावों में

मन कभी शांत नहीं रहता। कोई न कोई विचार परेशान किये रहता है। भगवान हमें हमारे अनुमान से ज्यादा चाहता है। हम चाहे जैसे भी हैं भगवान हमें सही जगह देखना चाहता है। गड़़बड़ हमारे तरफ से ही होती है। हम सोचते बहुत ज्यादा है। कभी कुछ काम की बात तो कभी बेकार की बात सोचते हैं। सोच ही दुनिया को चला रहा है।

सकारात्मक सोच अच्छे काम कराता है। नकारात्मक सोच गलत काम की ओर हमें धकेलता है। यह दुनिया विचारों से ही चल रही है। विचार अपने आप में बहुत बड़ी शक्ति है। कोशिश करें कि हमारे विचार सकारात्मक हों। हमें सही दिशा में ले जायें। इसीलिये कहा जाता है कि विचार में बहुत बड़ी शक्ति है। विचारों ने ही दुनिया को यहां तक पहुंचाया है। भगवान का प्यार अन्तहीन है।

उनकी कृपादृष्टि हमसे कई गुना बड़ी है। धन भी अपने आप में बहुत बड़ी शक्ति है। धन को नियोजित रूप से खर्च करें। अपने शरीर का सही तरीके से ख्याल रखें। शरीर के बिना हम सब कुछ नहीं कर सकते। नि:शर्त प्यार करें, एक दूसरे को चाहें। प्यार एक बहुत बड़ी नियामत है। जो आप दूसरों को खुश रखने के लिये कर सकते हैं करें। भगवान का प्यार सबके लिये बराबर है।

वे कोई पक्षपात नहीं करते।  किसी निर्णय में पहुंचने के लिये जल्दबाजी न करें। सकारात्मक भावों में बड़ी ताकत होती है। सकारात्मकता ही ऊपर चढऩे की सीढ़ी है। जब आप दिल से किसी को कुछ देते हैं तो भगवान उस कमी को पूरा करता है। इसलिये जो कुछ करें दिल खोलकर करें। कोई ऊहापोह नहीं होनी चाहिये।

जीवन समस्याओं से कहीं बड़ी है। जीवन में उतार-चढ़ाव तो आते-जाते रहते हैं। उनसे न घबरायें, न निराश हों। समय कभी एक सा नहीं रहता। उससे न घबरायें अपना निर्धारित काम पूरी निष्ठा से करते रहें। मंजिल पर पहुंचेंगे ही बस यही संदेश है।

Back to top button