महिला को बाइक पर बैठाकर ले गया दोस्त के घर, बंधक बनाकर किया दुष्कर्म

कभी-कभी परिचित पर भी भरोसा करना इंसान को मंहगा पड़ जाता है। घटना रविवार रात और विक्की फैक्ट्री इलाके की है। जहाँ एक महिला अस्पताल में भर्ती ननद से मिलने के बाद घर लौट रही थी, तभी उसकी जान-पहचान का एक व्यक्ति मिल गया। उसने महिला को घर तक बाइक से छोड़ने की बात की।

इसके बाद वाह घर न जाकर महिला को लेकर सीधे अपने दोस्त के घर ले गया। और वहां दोस्त की मदद से महिला को बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद सोमवार की सुबह वह महिला को धमकाकर उसके घर के पास छोड़ गया।

घटना के बाद महिला ने झांसी रोड थाना पहुंचकर मामले की शिकायत की है। पुलिस ने दुष्कर्म करने वाले एक युवक और उसकी मदद करने वाले 3 दोस्तों पर धमकाने का मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, बिजौली के मुगलपुरा निवासी महिला की ननद अस्पताल में भर्ती है। रविवार दोपहर महिला टैक्सी लेकर ननद को देखने पहुंची थी। वहां उसे शाम के 6 बज गए। रात होने पर महिला ने घर फोन कर बोल दिया कि वह ननद के घर के लिए जा रही है और वहीं रुक जाएगी।

इसके बाद वह अस्पताल से निकल कर महिला टैक्सी पकड़ने के लिए आरजी कॉलेज के पास पहुंची। यहां काफी समय तक टैक्सी नहीं मिली। लेकिन इसी समय उसकी पहचान का मनीष कुशवाह वहां से बाइक लेकर निकला। महिला को देखकर वह रूक गया।

उसने कहा कि रात हो गई है, टैक्सी नहीं मिलेगी। वो उसे उसकी ननद के घर थाटीपुर तक छोड़ देगा। इस पर महिला ने लिफ्ट ले ली। वहां से निकलते ही मनीष ने बाइक विक्की फैक्ट्री की तरफ मोड़ दी।

महिला ने विरोध किया तो, मनीष ने बताया कि एक दोस्त को लिफाफा देना है और उसके बाद आप को छोड़ दूंगा। इसके बाद मनीष महिला को लेकर विक्की फैक्ट्री में अपने दोस्त रामू के घर पहुंचा।

यहां महिला को जबरन अंदर ले गए और बंधक बनाकर मनीष ने रात भर दुष्कर्म किया। महिला को सोमवार सुबह आरोपी मनीष बाइक पर बैठा कर थाटीपुर में उसके घर के पास छोड़ गया।इसके बाद महिला अपने पति के साथ झांसी रोड थाना पहुंची और मामले की शिकायत की।

पुलिस ने बताया है कि, महिला ने शिकायत की है कि आरोपी मनीष के अलावा उस घर में उसके दोस्त रामू, राहुल और कृष्णा कुशवाह थे। तीनों दोस्तों ने बंधक बनाने और दुष्कर्म में मनीष की मदद की है।

मनीष के दोस्तों ने धमकाया था कि, पुलिस में शिकायत की तो पति को जान से मार देंगे। साथ ही सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी आरोपी फरार हैं।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker