मौसम अपडेट : उत्तर पश्चिमी सर्द हवा ने बढ़ाई ठिठुरन, चलेगी शीतलहर

लखनऊ : बर्फ से ढके पहाड़ों से आ रही उत्तर पश्चिमी सर्द हवा और गलन के साथ पूरा उत्तर प्रदेश ठिठुर रहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ स्थानों पर अगले चौबीस घंटों के दरम्यान शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की है। इस अवधि में राज्य के कुछ स्थानों पर दिन में धूप नहीं निकलेगी। कहीं-कहीं सुबह व रात में घना कोहरा छाया रहने की भी सम्भावना है। मंगलवार को दिन व रात के तापमान में प्रदेश के अधिकांश इलाकों में गिरावट दर्ज की गई।

बीते चौबीस घंटों के दौरान कानपुर प्रदेश का सबसे ठण्डा स्थान रहा जहां रात का तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गोरखपुर, प्रयागराज, वाराणसी, लखनऊ, झांसी मण्डलों में रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गयी। कानपुर और आगरा मण्डलों में रात का तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया। गोरखपुर, अयोध्या, लखनऊ, बरेली, वाराणसी, कानपुर, झांसी, मण्डलों में दिन के तापमान में भी गिरावट आई।

गोरखपुर, बरेली, मुरादाबाद, मेरठ, अयोध्या मण्डलों में दिन का तापमान सामान्य से कम रहा। मंगलवार को  लखनऊ और आसपास के क्षेत्र में दिन का तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 3 डिग्री कम रहा। सोमवार की रात का तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहा।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker