यूपी जिला पंचायत चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी भाजपा

लखनऊ : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सोमवार को स्पष्ट रूप से कहा कि जिला पंचायत में प्रत्याशी घोषित कर भाजपा चुनाव लड़ेगी। सिंबल पर अभी कोई फैसला नहीं किया गया है। उन्होंने विपक्षी दलों पर हमला बोलते हुए कहा कि जब भी उनकी सरकार आती है तो लूटना शुरू कर देते हैं पर भाजपा सरकार में भ्रष्टाचारियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। भ्रष्टाचारियों की संपत्ति पर बुलडोजर भी चलाया जा रहा है।

पंचायत चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरने आए प्रदेश अध्यक्ष ने यहां पार्टी कार्यालय में पदाधिकारियो के साथ बैठक भी की। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत चुनाव को पार्टी पूरी दम के साथ लड़ेगी। वार्ड से लेकर जिला और क्षेत्र स्तर पर पदाधिकारियों को जम्मिेदारियां दे दी गई हैं। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार पहले चुनाव होता रहा है उसी आधार पर प्रत्याशी का चयन किया जाएगा। किसान आंदोलन पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि किसान नेताओ से बातचीत चल रही है। सरकार ने किसानों के हित में कई नर्णिय लिए गए हैं। जो किसान के हित में होगा सरकार वही फैसला लेगी। उन्होंने कहा पिछले चुनाव में सपा ने धनबल, बाहुबल का दुरुपयोग करके चुनाव में जीत हासिल की। मगर भाजपा अपने संगठनात्मक ढांचे, केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों और कार्यकर्ताओं के दम पर चुनाव में उतरेगी और जीत भी दर्ज करेगी। इसके लिए कार्यकर्ता डोर टू डोर जनसंपर्क भी करेंगे और निरंतर बैठकें भी होंगी।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker