अभी और बढ़ेगी ठंड, मौसम विभाग ने इन राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट

नई दिल्ली : पिछले तीन-चार दिनों से ठंड से मिली राहत के बाद अब पारा फिर से लुढ़कने वाला है। मौसम वैज्ञानिकों ने यूपी, दिल्ली, पंजाब-हरियाणा, छत्तीसगढ़ और बिहार जैसे मैदानी राज्यों में शीतलहर की संभावना जताई है। पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी और उत्तर-पूर्व से आने वाली हवा की वजह से आज से फिर ठंड के जोर पकड़ सकती है। दूसरी ओर राजस्थान के माउंट आबू में पिछले 10 दिनों से सुबह के समय जगह-जगह ओस की बूंदें बर्फ में तब्दील हो रही हैं।

दिल्ली में लोधी रोड पर बुधवार को न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां अगले 4-5 दिन पारा 3 और 4 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है। पश्चिमी हवाओं की वजह से दिल्ली में ठंड जारी रहने का अनुमान है। देश के उत्तरी भाग में हो रही बर्फबारी से राजस्थान सहित हिल स्टेशन माउंट आबू में भी कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। छह दिन तक लगातार माइनस में दर्ज होने के बाद बुधवार को यहां पारा प्लस में आया है। पिछले 10 दिनों से माउंट आबू में सुबह जगह-जगह ओस की बूंदे बर्फ में तब्दील हो रही हैं। बुधवार को यहां का न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस तथा अधिकतम तापमान 21 डिग्री दर्ज किया गया।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker