शेयर बाजार लेटेस्ट अपडेट : बजाज, HDFC और इंडसइंड बैंक के शेयरों में अच्छी बढ़त

मुंबई :  बाजार में अच्छी तेजी के कारण BSE सेंसेक्स 46948 के स्तर पर पहुंच गया है। ऐसी उम्मीद है कि आज यह 47 हजार के रिकॉर्ड स्तर को भी छू सकता है। बाजार की बढ़त में मुख्य योगदान में बजाज, HDFC,TCS और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों का है। वहीं निफ्टी इंडेक्स भी 13,763 अंकों के स्तर पर पहुंच गया। BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप भी 185.97 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है। सुबह सेंसेक्स 107.86 अंक ऊपर 46,774.32 पर और निफ्टी 30.85 अंक ऊपर 13,713.55 पर खुला था।

इसी हफ्ते बाजार में लिस्ट बर्गर किंग के शेयर में अपर सर्किट लग गया। शेयर 10% ऊपर 219.15 रुपए के भाव पर पहुंच गया है। इसके अलावा जेट एयरवेज के शेयर में भी अपर सर्किट लगा। शेयर 106.20 रुपए पर पहुंच गया है। निफ्टी इंडेक्स में डिविज लैब का शेयर 3% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। कंपनी का मार्केट कैप पहली बार एक लाख करोड़ रुपए के पार पहुंचा। इंडसइंड बैंक और बजाज फाइनेंस के शेयरों में भी 2-2% की बढ़त है। इसके अलावा HDFC और बजाज फिनसर्व के शेयर भी 1-1% ऊपर कारोबार कर रहे हैं। वहीं, HUL, हिंडाल्को और कोल इंडिया के शेयरों में 1-1% से ज्यादा की गिरावट है।

कल सेंसेक्स 403.29 अंकों की शानदार बढ़त के साथ 46,666.46 पर और निफ्टी 114.85 अंकों की उछाल के साथ 13,682.70 पर बंद हुआ था। क्लोजिंग के लिहाज से दोनों इंडेक्स का यह अबतक का हाईएस्ट लेवल है। हालांकि, कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 46,704.97 और निफ्टी ने 13,692.35 के स्तर को टच किया था। बुधवार को निफ्टी​ में हिंडाल्को और भारती एयरटेल के शेयर 2-2% ऊपर बंद हुए थे। वहीं, ICICI बैंक का शेयर और इंडसइंड बैंक के शेयर 1-1% की गिरावट के साथ बंद हुए थे।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker