जम्‍मू-कश्‍मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्रीनगर में फहराया तिरंगा, चिकित्सा कर्मि‍यों को दी बड़ी सौगात

केंद्र शासित प्रदेश जम्‍मू-कश्‍मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शेर-ए-कश्मीर (Sher-i-Kashmir)क्रिकेट स्टेडियम में 74वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तिरंगा फहराया। उपराज्यपाल ने समारोह में परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली। इस दौरान उन्होंने (Lt Governor Manoj Sinha) ने कहा कि 2019 के संवैधानिक परिवर्तन से 50 बड़े फैसले लिए गए जिससे जम्मू-कश्मीर में सामान्य स्थिति की बहाली और विकास के एक नए युग की शुरुआत हुई है।

उपराज्यपाल ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर की तस्वीर बदलने के लिए पांच मंत्र तय किए गए हैं जिनमें प्रशासन में पारदर्शिता, जमीनी लोकतंत्र की बहाली, लोक कल्‍याण, विकास के साथ साथ रोजगार के अवसर बढ़ाना शामिल हैं। इसके साथ ही उपराज्यपाल सिन्‍हा ने कोरोना महामारी से लोगों को बचाने में जुटे चिकित्सा कर्मचारियों (फ्रंट लाइनर योद्धा, कोरोना वारियर्स) को अब 25 लाख का अतिरिक्त अनुग्रह बीमा कवर की घोषणा भी की।

Back to top button