सेरेना ने टॉप सीड ओपन के दूसरे राउंड में बड़ी बहन को हराने के बाद कही ये बात….

कोरोना के बीच 6 महीने बाद कोर्ट पर वापसी करने वाली सेरेना विलियम्स की जीत का सिलसिला जारी है। उन्होंने गुरुवार को डब्ल्यूटीए टॉप सीड ओपन के दूसरे राउंड में बड़ी बहन वीनस विलियम्स को 3-6, 6-3, 6-4 से हराया। दोनों के बीच हुए 31 मुकाबलों में यह सेरेना की 19वीं जीत है।

क्वार्टर फाइनल में सेरेना का मुकाबला शेल्बी रोजर्स से होगा। उन्होंने कनाडा की लेहला एनि फर्नांडीज को 6-2, 7-5 से हराया। सेरेना फरवरी के बाद अपने पहले टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं है।

सेरेना ने पिछली बार यूएस ओपन में वीनस को हराया था

सेरेना और वीनस के बीच 2018 के यूएस ओपन में पिछला मुकाबला हुआ था। तब टूर्नामेंट के तीसरे राउंड में सेरेना ने वीनस को 6-1, 6-2 से मात दी थी। दोनों के बीच हुए पिछले 12 मुकाबलों में से 10 सेरेना ने ही जीते हैं।

Back to top button