जरूरतमंद लोगों के मदद लिए इन सेलेब्स ने किया अपने अंगदान करने का वादा, जानें कौन हैं वो सेलेब्स

 बॉलीवुड सेलेब्स अक्सर अपने फैंस और जरूरतमंद लोगों के लिए मदद का हाथ आगे बढ़ाते रहते हैं। किसी भी परेशानी में जब भी बात लोगों की मदद करने की आती है तो सेलेब्स कभी पीछे नहीं हटते हैं। अभी कोरोना काल में ही तमाम सेलेब्स ने दिल खोलकर जरूरतमंदों की सहायता की। वैसे ये पहली बार नहीं है जब सेलेब्स ने किसी की हेल्प करने के लिए आगे आए हों। आम दिनों में भी एनजीओ के माध्यम से सेलेब्स लोगों की मदद करते रहते हैं।

वैसे अपने जीते जी तो ये सेलेब्स लोगों की मदद करते ही हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कुछ बॉलीवुड सेलेब्स ऐसे भी हैं जिन्होंने अपने जाने के बाद भी किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का प्रण लिया है। आज विश्व अंगदान दिवस (Organ Donation Day) के दिन हम आपको उन सेलेब्स बारे के बताते हैं जिन्होंने प्रण लिया है कि उनके जाने के बाद उनके अंग किसी जरूरमंद को दान किए जाएंगे। जानें कौन हैं वो सेलेब्स:

ऐश्वर्या राय बच्चन : ऐश्वर्या की खूबसूरती की दुनिया दीवानी है। ख़ासतौर पर उनकी आंखें। ऐश्वर्या राय की नीली आंखों की तारीफ दुनियाभर में होती है। ऐश्वर्या राय ने अपनी आंखों को दान करने का वादा किया है। कुछ साल पहले ही एक्ट्रेस ने इस बात का ऐलान कर दिया था कि उनके जाने के बाद उनकी आंखे दान कर दी जाएंगी।

प्रियंका चोपड़ा: प्रियंका चोपड़ा इस बात की घोषणा कर चुकी हैं कि मरने के बाद उनके सारे अंगदान कर दिए जाएंगे। एक्ट्रेस ने कहा था, ‘मैं जानती हूं कि अंगदान का क्या महत्व है एक वक्त मेरे पिता को भी इसकी जरूरत पड़ गई थी। इसलिए मैं मरने के बाद अपने सारे अंग दान कर दूंगी। अगर जीते जी अच्छा इंसान नहीं बन सके तो कम से कम मरने के बाद कुछ अच्छा कर जाएं’ ।

सलमान ख़ान : सलमान खान ने अपना बोन मैरों दान करने का फैसला लिया है।

अमिताभ बच्चन : बॉलीवुड के महानायक ने अपनी आंखें दान करने का वादा किया हुआ है।

आमिर ख़ान-किरण राव : आमिर ख़ान ने अपनी किडनी, लिवर, दिल, आंखे, स्किन, हड्डी और बाकी जो भी अंग जो किसी के काम आ सकें, दान करने का वादा किया है। आमिर की पत्नी किरण राव भी अंग दान करेंगी’।

आर माधवन : आर माधवन ने मरने के बाद अपने सभी अंगों के दान कर देंगे।

रानी मुखर्जी : रानी मुखर्जी ने मरने के बाद अपनी आंखों के दान करने का ऐलान किया हुआ है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker