प्रियंका चोपड़ा ने कल अपने इंस्टाग्राम आउंट पर शेयर की एक तस्वीर, साथ ही लिखा स्पेशल मैसेज…

Raksha Bandhan का त्योहार बॉलीवुड में भी काफी जोश के साथ मनाया गया है। हर किसी ने इस दिन को खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। स्टार्स ने अपने भाई बहनों के साथ इस दिन को यादगार बनाया। वहीं स्टार्स ने इन खास पलों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की। वहीं ​बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने भी रक्षा बंधन पर एक खास तस्वीर शेयर की है। ये तस्वीर प्रियंका की शादी के एक खास रस्म से जुड़ा है। इस तस्वीर के साथ प्रियंका ने स्पेशल मैसेज भी लिखा है। 

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने कल यानी रक्षा बंधन के दिन अपने इंस्टाग्राम आउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। ये तस्वीर उनकी शादी के दौरान की है। इसमें वह लाल जोड़ें में दिख रही हैं। वहीं प्रियंका के भाई उनके साथ लाल चुनरी लिए चलते नजर आ रहे हैं। ये तस्वीर प्रियंका के बेदह ही खास पलों में से एक है।

इस तसवीर को शेयर करते हुए प्रियांका चोपड़ा ने लिखा, ‘मेरे सभी भाईयों  को इस अटूट प्यार भरे त्योहार रक्षा बंधन की हार्दिक शुभकामनाएं। मुझे हमेशा इस खास त्योहार से प्यार था जो भाइयों और बहनों के बीच बंधन का जश्न मनाता है। मैंने हमेशा ही खुद को इन अद्भुत, संवेदनशील, हेल्पफुल पुरूषों को पाकर बहुत धन्य महसूस करती हूं। मैं आप सभी को बहुत याद करती हूं। बहुत सारा प्यार… और हां परंपरा के हिसाब से… मैं अपने गिफ्ट का इंतजार कर रही हूं।’ प्रियंका चोपड़ा की तस्वीर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। साथ ही वह इस पर लगातार कमेंट्स कर उन्हें रक्षा बंधन की बधाई दे रहे हैं।

आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा स्टाइल के मामले में हमेशा ही आगे रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आएदिन प्रियंका अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो सोशल प्लेटफार्म पर शेयर करती हैं। इन तस्वीरों में उनके ग्लैमरस लुक को देखा जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker