पिछले 24 घंटे में आठ कोरोना संक्रमितों की हुई मौत, मिले 782 नए मरीज, अब तक की कुल संख्या 13739

राज्य में पिछले 24 घंटे में आठ कोरोना संक्रमितों ने दम तोड़ दिया जबकि 782 नए मरीज भी मिले। राज्य में अब कोरोना संक्रमितों की मौत का आंकड़ा बढ़कर 171 हो गया है जबकि कुल पॉजिटिव केस की संख्या बढ़कर 13739 हो गया है। वहीं राज्य में अब तक मिले मरीजों में से 4794 स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं।

राज्य में कोरोना संक्रमण की रफ्तार को देखते हुए तीन दिनों में विशेष अभियान चलाकर 47,531 सैंपल कलेक्ट स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों में बताया गया है कि 31 से दो जुलाई के बीच राज्य के सभी जिलों में अभियान चलाया गया। इसका उद्देश्य प्रति 10 लाख सैंपल कलेक्शन में वृद्धि किया जाना था। स्वास्थ्य सचिव डॉ. नितिन कुलकर्णी ने बताया कि राज्य में 31 जुलाई तक प्रति 10 लाख लोगों पर सैंपल की दर 7601 थी। राज्य में अब तीनों ही तरीके आरटी-पीसीआर, रैपिड एंटी-जन और ट्रूनेट से जांच की जा रही है।

रैपिड टेस्ट के 22527 सैंपल की जांच रिपोर्ट आई, 819 संक्रमित पाए गए
राज्य में कोरोना संक्रमण की रफ्तार को देखते हुए अब टेस्ट बढ़ाने की दिशा में ठोस कार्रवाई जा रही है। इसी कड़ी में पिछले दिनों में विशेष अभियान चलाकर 47,531 सैंपल कलेक्ट किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों में बताया गया है कि 31 से दो जुलाई के बीच राज्य के सभी जिलों में अभियान चलाया गया। इसका उद्देश्य प्रति 10 लाख सैंपल कलेक्शन में वृद्धि किया जाना था। राज्य में 31 जुलाई तक प्रति 10 लाख लोगों पर सैंपल की दर 7601 थी। अब तीन दिनों के स्पेशल ड्राइव के बाद इसे बढ़ाकर 8837 किया गया है। इसका मतलब है कि प्रति 10 लाख की आबादी पर 1236 सैंपल की वृद्धि तीन दिनों में की गई। राज्य में अब तीनों ही तरीके आरटी-पीसीआर, रैपिड एंटी-जन और ट्रूनेट से जांच किए जा रहे हैं।

सभी सैंपल जांच घरों में भेजे गए, रिपोर्ट एक-दो दिनों में
स्वास्थ्य विभाग की ओर से कहा गया है कि स्पेशल ड्राइव के दौरान लिए गए सभी सैंपल जांच घरों में भेजे गए हैं। कुल 47,531 सैंपल तीन अगस्त को अपराह्न तीन बजे तक प्राप्त हो चुके थे। लिए गए सैंपल में 18683 सैंपल आरटी-पीसीआर, 6321 सैंपल ट्रूनेट तथा 22527 सैंपल रैपिड एंटी-जन टेस्ट के लिए हैं। अब तक रैपिड टेस्ट के 22527 सैंपल की जांच रिपोर्ट आ गई है। इसमें 819 संक्रमित पाए गए हैं, जिसका पॉजिटिविटी रेट 3.63 है। स्वास्थ्य सचिव डॉ. नितिन कुलकर्णी ने बताया कि अभियान का उद्देश्य कोविड जांच में तेजी लाकर मरीजों को ससमय चिह्नित कर उन्हें आइसोलेट किया जा सके। ऐसे अभियान और भी चलाए जाएंगें।

क्या होगा फायदा
दिल्ली में संक्रमण की रफ्तार को टेस्ट की संख्या बढ़ाकर रोका गया है। बड़ी संख्या में रैपिड टेस्ट कर पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई और उन्हें आइसोलेट किया गया। नतीजतन संक्रमण में कमी आई। इसी आधार पर राज्य में भी टेस्ट की संख्या बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।

आरपीएफ के 400 जवानों ने इम्युनिटी बढ़ाने के लिए शुरू किया योग और काढ़ा
एक सप्ताह के अंदर रांची रेल डिवीजन के 8 आरपीएफ जवान कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनकी वजह से 38 जवानों को क्वारैंटाइन कर दिया गया है। बढ़ते संक्रमण से जवानों को बचाने के उद्देश्य से उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने पर अब जोर दिया जाने लगा है। इसके तहत सोमवार से 400 जवानों ने योग करना शुरू किया। साथ में इन्हें काढ़ा भी दिया जा रहा है। डिवीजन के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त प्रशांत यादव के आदेश पर इसकी शुरुआत की गई है। पतंजलि योग पीठ और मुंगेर योग संस्थान के योगाचार्य ने पहले दिन आरपीएफ जवानों को योगाभ्यास कराया। आरपीएफ ने अपने रांची, हटिया, मुरी, बानो, सुईसा पोस्ट पर तैनात जवानों को योग से जोड़ा है। प्रतिदिन सुबह 6 बजे इन थानों के पोस्ट पर आरपीएफ जवानों को योग कराया जा रहा है।

राज्य के सभी 24 जिलों में पहुंच चुका है कोरोना संक्रमण
राज्यभर में कोरोना से मरने वालों की संख्या 171 है जबकि राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 13739 है। इनमें बोकारो के 295, चतरा के 379, देवघर के 509, धनबाद के 688, दुमका के 133, पूर्वी सिंहभूम के 2212, गढ़वा के 495, गिरिडीह के 630, गोड्डा के 164, गुमला के 392, हजारीबाग के 751, जामताड़ा के 141, खूंटी के 206, कोडरमा के 657, लातेहार के 315, लोहरदगा के 269, पाकुड़ के 256, पलामू के 532, रामगढ़ के 493, रांची के 2515, साहेबगंज के 245, सरायकेला के 305, सिमडेगा के 550 और पश्चिमी सिंहभूम के 383 मरीज शामिल हैं।

राज्य में अब तक 4794 मरीज हो चुके हैं स्वस्थ
राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों में कुल 4794 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। इनमें बोकारो के 141, चतरा के 167, देवघर के 84, धनबाद के 201, दुमका के 49, पूर्वी सिंहभूम के 636, गढ़वा के 197, गिरिडीह के 316, गोड्डा के 23, गुमला के 103, हजारीबाग के 310, जामताड़ा के 67, खूंटी के 42, कोडरमा के 304, लातेहार के 107, लोहरदगा के 141, पाकुड़ के 79, पलामू के 238, रामगढ़ के 161, रांची के 688, साहेबगंज के 66, सरायकेला के 131, सिमडेगा के 394 और पश्चिमी सिंहभूम के 147 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker