सीतापुर में महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयासर रोकने पर पति को चाकुओं से गोदा, हालत गंभीर

जिले में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। खैराबाद थाना क्षेत्र में पत्नी के साथ दुष्कर्म का विरोध करने पर पति को चाकुओं से गोदकर घायल कर दिया गया। घायल को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह है मामला 

मामला जिले के खैराबाद क्षेत्र का है। यहां के एक मुहल्ले की निवासी महिला का आरोप है कि रविवार की रात 8.30 बजे वह पति के साथ घर में थी। तभी मुहल्ले के अहमद, मनिया, राशिद के साथ तीन अन्य लोग घर में घुस आए और असलहा दिखाकर दुष्कर्म का प्रयास करने लगे। इसका विरोध पति ने किया तो आरोपितों ने चाकुओं से हमला बोल दिया। पति को घायल कर आरोपित धमकी देते हुए भाग गए। शोर मचाने पर पास पड़ोस के लोग पहुंचे। घायल को सीएचसी खैराबाद में भर्ती कराया गया है। थानाध्यक्ष अजय यादव ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपितों की तलाश की जा रही है। शीघ्र ही गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।

तीन ज्ञात व तीन अज्ञात पर केस

थानाध्यक्ष अजय यादव ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर तीन नामजद व तीन अज्ञात पर केस दर्ज कर आरोपितों की तलाश की जा रही है। शीघ्र ही गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। आरोपित पक्ष की ओर से भी तहरीर मिली है। जिसके आधार पर गुड्डू के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

शिकायत के बाद भड़के आरोपित

पीड़ित महिला ने बताया कि आरोपितों में राशिद व उसके मामा के खिलाफ नगर पुलिस चौकी पर रविवार को एक तहरीर दी थी। इसका पता जब राशिद को लगा तो उसने रंजिश में इस घटना को अंजाम देने का प्रयास किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker