भाजपा ने राहुल गांधी पर करारा पलटवार करते हुए बोले-कांग्रेस के राज में चीन ने कब्‍जाई हजारों किमी जमीन

 बीते दिनों लद्दाख में चीनी सैनिकों के साथ हुई हिंसक झड़प के सिलसिले में राहुल गांधी के बयान पर भाजपा ने करारा पलटवार किया है। भाजपा ने सोमवार को कहा कि राहुल गांधी ने एकबार फ‍िर गलवन घाटी में चीनी सैनिकों का मुंहतोड़ जवाब देने वाले 20 जवानों के शौर्य का अपमान किया है। कांग्रेस की सरकारों के दौरान चीन ने भारत की हजारों वर्ग किलोमीटर जमीन पर कब्जा जमाया। भाजपा ने यह भी कहा कि राहुल चाहे जितना झूठ बोले लेकिन उनके परिवार पर लगा कलंक कभी नहीं मिट सकता है। चीन और पाकिस्तान के सामने घुटने टेकने वाली कांग्रेस हमें कोई नसीहत ना दे।

भाजपा प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा राव ने कहा कि राहुल गांधी गलवन घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हुई झड़प पर बार-बार झूठ बोलकर भारत के वीर जवानों का अपमान कर रहे हैं। चाहे वह सर्जिकल स्ट्राइक हो या बालाकोट में एयर स्ट्राइक सेना ने हर बार अपने पराक्रम से भारत को विजय दिलाई है लेकिन राहुल और कांग्रेस हर बार भारतीय सेना का अपमान करते हैं। हमारे 20 जवानों ने भारत की सीमाओं की सुरक्षा करते हुए वीरगति पाई लेकिन राहुल गांधी पहले की तरह इस बार भी सेना का अपमान कर रहे हैं।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की विभिन्‍न सरकारों के दौरान देश को 43 हजार वर्ग किलोमीटर जमीन गंवानी पड़ी। इसके लिए राहुल को देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। राहुल के झूठ बोलने से उनके परिवार पर लगा कलंक नहीं मिट सकता है। चीन और पाकिस्तान के सामने घुटने टेकने वाली कांग्रेस हमें कोई नसीहत ना दे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की हर इंच भूमि सुरक्षित है। राव ने कहा कि राहुल को भारतीय सेना का अपमान करना छोड़ देना चाहिए लेकिन वह अपनी गलतियों सीख नहीं रहे हैं।

इससे पहले राहुल गांधी ने कहा कि वह चीन की घुसपैठ पर झूठ नहीं बोलने वाले हैं। भले ही उनका राजनीतिक जीवन ही क्यों न खत्म हो जाए। राहुल ने कहा कि चीनी सैनिकों की भारतीय सीमा में घुसपैठ को नकारने और इस पर झूठ बोलने वाले देशभक्त नहीं हैं। राहुल ने कल पार्टी के स्‍पीकअप फॉर डेमोक्रेसी अभियान की लॉन्चिंग करते हुए लोगों से लोकतंत्र बचाने की अपील की थी। उन्‍होंने कहा था कि भारत का लोकतंत्र संविधान के आधार पर चलेगा। देश की जनता भाजपा के षडयंत्र को नकार कर संविधान की रक्षा करेगी।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker