पत्रकार के निधन पर ग्रापए ने दी श्रृद्धांजलि

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला कार्यसमिति के सदस्य रह चुके वरिष्ठ पत्रकार रईस बेग की असमय हुई मौत पर ग्रापए ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संतृप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष गणेश सिंह विद्यार्थी की अध्यक्षता मे आयोजित बैठक में राठ के वरिष्ठ पत्रकार रईस बेग के असामयिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया गया।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि वह संगठन में रहकर हमेशा निष्पक्ष पत्रकारिता के पक्षधर रहे. बैठक में 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की गई।

बैठक में वरिष्ठ पत्रकार नरेश मिश्रा, मुनीर खान, नंदकिशोर यादव, संतोष चक्रवर्ती, कमलेश गुप्ता, अमित मिश्रा, जितेंद्र पंडित, चंद्रपाल साहू, अजय प्रजापति आदि शामिल रहे।

Back to top button