‘पिंगा’ सॉन्ग की शूटिंग के दौरान दीपिका गिरने से ऐसे बचाया था प्रियंका चोपड़ा ने…

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण हमेशा ही अलग सब्जेक्ट पर फिल्में करने के लिए जानी जाती हैंं। दीपिका ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। वहीं दीपिका अपने ड्रेसिंग और लुक को लेकर भी चर्चा में रहत हैं।

दीपिका पादुकोण एक्टिंग के अलावा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। वहीं इसी बीच दीपिका पादुकोण का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दीपिका एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के साथ नजर आ रही हैं। इस वीडियो में ‘पिंगा’ सॉन्ग की शूटिंग के दौरान दीपिका गिरने लगती हैं तभी प्रियंका उन्हें बचा लिया।

दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ में एक साथ काम किया था। सोशल मीडिया पर दीपिका और प्रियंका का एक जो वीडियो वायरल हो रहा है वह उनके इसी​ फिल्म के सेट का है।  वीडियो में दोनों ‘पिंगा’ सॉन्ग की शूटिंग कर रही हैं। जिसमें वह साथ में डांस कर रही हैं। कई मौंकों पर दीपिका मिस कर जाती हैं तो प्रियंका उन्हें बताती हैं।

वहीं शूटिंग के दौरान एक जगह पर दीपिका पादुकोण डांस करत वक्त अपना संतुलन खो बैठती हैं। तभी प्रियंका चोपड़ा उनको थामती हैं। इस वीडियों में दीपिका और प्रियंका की कमाल की केमेस्ट्री देखी जा सकती है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।

दीपिका पादुकोण के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही पति एक्टर रणवीर सिंह के साथ लंबे समय के बाद एक बार जोड़ी बनाती नजर आएंगीं। दोनों कपिल देव के जीवन पर बन रही बायोपिक फिल्म ’83’ में काम कर रहे हैं। फिल्म में रणवीर जहां कपिल देव का रोल प्ले कर रहे हैं। दीपिका ने रोमी भाट‍िया का किरदार निभाया है, जो कि कप‍िल देव (रणवीर सिंह) की पत्नी हैं।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker