स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव की बड़ी बहन का हो गया निधन

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव  की बड़ी बहन मोहिनी सिंह राणा का आज निधन हो गया. मोहिनी सिंह राणा लंबे समय से बीमार चल रही थी.

इस बात की जानकारी स्वास्थ्य मंत्री ने खुद ट्वीट कर दी. बहन के निधन से भावुक होते हुए उन्होंने कहा कि आपकी कमी हमेशा खलती रहेगी ‘दीदी’.

वहीं, सीएम भूपेश बघेल ने स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव की बड़ी बहन के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया. सीएम ने ट्वीट कर कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करें.

Back to top button