मुख्यमंत्री का अयोध्या कल : डीएम ने लिया सौंदर्यीकरण कार्यों का जायजा

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कल अयोध्या दौरा प्रस्तावित है इस दौरान मुख्यमंत्री राम जन्मभूमि परिसर पहुंचकर रामलला का करेंगे दर्शन पूजन।

रामनगरी को दिव्य और भव्य रूप देने वाले महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट का करेंगे निरीक्षण।

कुछ अधिकारियों के साथ निर्माण कार्यों की करेंगे समीक्षा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल दोपहर 12:00 बजे आने का कार्यक्रम प्रस्तावित है।

राम की पैड़ी और सरयू घाटों के सौंदर्यीकरण कार्यों की प्रगति की होगी समीक्षा। राम नगरी के सौंदर्यीकरण के लिए प्रस्तावित महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट को गति देने पर लेंगे निर्णय।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राम की पैड़ी का भी करेंगे निरीक्षण।

सीएम के दौरे से पूर्व डीएम अनुज कुमार झा व प्रशासनिक अधिकारियों ने राम की पैड़ी और सरयू के घाटों के सौंदर्यीकरण का लिया जायजा।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker