सोने की कीमतों में आया भारी उछाल, चांदी में भी जबरदस्त तेजी

सोने-चांदी की वायदा कीमतों में गुरुवार को भारी तेजी देखने को मिल रही है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर पांच अगस्त 2020 की सोने की वायदा कीमत गुरुवार सुबह 1.28 फीसद या 598 रुपये की बढ़त के साथ 47,224 रुपये  प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड करती दिखी।

इसके अलावा पांच अक्टूबर 2020 के सोने की वायदा कीमत गुरुवार सुबह 1.18 फीसद या 553 रुपये की बढ़त के साथ 47,364 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रही थी। सोना घरेलू हाजिर बाजार में बुधवार को 47,664 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। सोने की वैश्विक वायदा कीमत में भी गुरुवार सुबह बढ़त देखने को मिली है।

चांदी की घरेलू वायदा कीमत में भी गुरुवार सुबह भारी बढ़त देखने को मिली है। एमसीएक्स पर तीन जुलाई 2020 की चांदी का वायदा भाव गुरुवार सुबह 1.88 फीसद या 906 रुपये की बढ़त के साथ 48,990 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। गौरतलब है कि घरेलू हाजिर बाजार में चांदी बुधवार को 49,340 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें, तो ब्लूमबर्ग के अनुसार, गुरुवार सुबह कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक वायदा भाव 1.14 फीसद या 19.70 डॉलर की बढ़त के साथ 1740.40 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। वहीं, इस समय सोने का वैश्विक हाजिर भाव 0.46 फीसद या 8.05 डॉलर की गिरावट के साथ 1,730.65 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में गुरुवार सुबह चांदी की भी वैश्विक वायदा कीमतों में बढ़त और हाजिर कीमतों में गिरावट देखी गई। गुरुवार सुबह चांदी की वैश्विक वायदा कीमत कॉमेक्स पर 1.82 फीसद या 0.32 डॉलर की बढ़त के साथ 18.11 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी। वहीं, चांदी का वैश्विक हाजिर भाव गुरुवार सुबह 1.19 फीसद या 0.22 डॉलर की गिरावट के साथ 17.90 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker