यूपी में कोरोना मरीजो की संख्या 9754 हुई, अब तक 258 लोगो की हो चुकी मौत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में भी अब कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। रोजाना मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। यूपी में संक्रमितों की संख्या 9754 हो गई है।

यूपी में शुक्रवार को एक दिन में अधिकतम 502 मरीज मिलने का रिकार्ड बना है। अभी तक एक दिन में 378 मरीज 31 मई को मिले थे। मेरठ में कोरोना से 33वीं मौत हो गई है। यूपी में कुल 258 की मौत हुई है।

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में एक कोरोना मरीज मिला है। जिले में मरीजों की संख्या 142 हो गई है। इलाज के बाद 93 मरीज ठीक हो गए हैं। इनमें से 3 मरीजों की मौत हो चुकी है। जिले में कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या 46 है। यह जानकारी सीएमओ डॉ. सीमा राय ने दी है।

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में शनिवार को नौ नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। डीएम चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि जेएन मेडिकल कॉलेज से 9 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसमें 8 केस अलीगढ़ के हैं और 1 खैर का है।

कुशीनगर जिले में शुक्रवार की रात 10 और लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 54 हो गई है। एक सप्ताह में ही जिले में बड़ी संख्या में पॉजिटिव सामने आए हैं। सीएमओ डॉ एनपी गुप्ता ने इसकी पुष्टि की है।

मेरठ प्रशासन ने शहर को हॉटस्पॉट, कंटेनमेंट और बफर जोन में बांट दिया है। आज से शहर के कई क्षेत्रों के बाजार खोलने की अनुमति प्रशासन ने दी है। प्रशासन ने गोल-मोल गाइडलाइन जारी कर बफर जोन में बाजारों को खुलवाने की जिम्मेदारी इंसीडेंट कमांडर को सौंपी है।

एटा में एक और संक्रमित मिला है। जैथरा ब्लॉक के गांव नगला गिरधर निवासी एक परिवार 27 मई को नोएडा से वापस आया था। उसी परिवार में यह संक्रमित मिला है। जिले में अब कुल संक्रमितों की संख्या 49 हो गई है।

मेरठ में शुक्रवार देर रात कोरोना संक्रमण से 33वीं मौत हो गई। नौचंदी थाना क्षेत्र के ढबाईनगर निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति ने मेडिकल कॉलेज के कोविड-19 वार्ड में दम तोड़ दिया। गुरुवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

यूपी में शुक्रवार को एक दिन में अधिकतम 502 मरीज मिलने का रिकार्ड बना है। अभी तक एक दिन में 378 मरीज 31 मई को मिले थे। नए 502 मरीजों के साथ ही शुक्रवार को कुल मरीजों की संख्या 9733 हो गई थी। इनमें से एक्टिव मरीज 3828 हैं। 5648 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। कुल 257 की मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार नोएडा में 51, कानपुर नगर में 48, जौनपुर में सबसे अधिक 41 मरीज मिले थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker